Tuesday, 15 September 2026 | 4:45 PM
भारत

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस से हुईं सस्पेंड

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार (06 दिसंबर) को कहा था कि उनके परिवार के कि
Share:
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस से हुईं सस्पेंड
Read in your preferred language.

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार (06 दिसंबर) को कहा था कि उनके परिवार के किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं.

उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है तो वे सक्रिय राजनीति में वापिस आ सकते हैं. नवजोत कौर सिद्धू ने ये भी दावा किया था कि 'मुख्यमंत्री' वही बनता है जो 500 करोड़ रुपए की 'सूटकेस' देता है. नवजोत कौर ने कहा शनिवार (06 दिसंबर) को चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा था, ''सक्रिय राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू तभी लौटेंगे जब कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी. उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे पंजाब को एक 'सुनहरा राज्य' बना सकते हैं लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं, जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें, जो 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है.''