Wednesday, 16 September 2026 | 1:00 AM
मनोरंजन

‘नागबंधम’ का ट्रेलर रिलीज, वीएफएक्स और धमाकेदार एक्शन के जरिए दिखाई गई अनोखी कहानी; कब रिलीज होगी फिल्म?

पैन-इंडियन फिल्म 'नागबंधन' का धमाकेदार हिंदी ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक और जबरदस्त वीएफएक्स और एक्शन देखने को मिला है। जानिए, क्या है इस फिल्म की कहानी? और कब यह थिएटर में दस्तक देगी। फिल्म ‘नागबंधन’ के ट्रेलर में ब्रह्म कमल को पाने के लिए खलनायक हर ह
Share:
‘नागबंधम’ का ट्रेलर रिलीज, वीएफएक्स और धमाकेदार एक्शन के जरिए दिखाई गई अनोखी कहानी; कब रिलीज होगी फिल्म?
Read in your preferred language.

पैन-इंडियन फिल्म 'नागबंधन' का धमाकेदार हिंदी ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक और जबरदस्त वीएफएक्स और एक्शन देखने को मिला है। जानिए, क्या है इस फिल्म की कहानी? और कब यह थिएटर में दस्तक देगी।

फिल्म ‘नागबंधन’ के ट्रेलर में ब्रह्म कमल को पाने के लिए खलनायक हर हद पार करता है, कई लोगों की हत्या तक करता है। लेकिन ब्रह्म कमल की रक्षा कुछ रक्षक कर रहे हैं। खलनायक और उन रक्षकों के बीच खूनी संघर्ष होता है। फिल्म में एक्शन सीन्स कमाल के हैं, पौराणिक कथा और दिव्य शक्तियों को दिखाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है।

फिल्म ‘नागबंधन’ में विराट करण, ऋषभ सावनी, ऐश्वर्या मेनन, दक्ष नागरकर, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को अभिषेक नामा ने निर्देशित किया। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।