Wednesday, 16 September 2026 | 2:06 AM
भारत

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा में महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा में महिलाओं को किया गया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, घरेलू हिंसा अधिनियम, छेड़छाड़ एवं साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना भय पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और मिशन शक्ति अभियान इसी दिशा में एक सशक्त पहल है।

जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित महिलाओं ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।