Wednesday, 16 September 2026 | 12:52 AM
उत्तर प्रदेश

लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। स्वर कोकिला ने 92 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन) से सिनेमाजगत में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर सितारे तक श्रद्धांजलि जाहिर कर रहे हैं। फैन्स लता मंगेशकर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। ल
Share:
लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा
Read in your preferred language.

मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। स्वर कोकिला ने 92 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन) से सिनेमाजगत में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर सितारे तक श्रद्धांजलि जाहिर कर रहे हैं। फैन्स लता मंगेशकर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं।

लता मंगेशकर के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। याद दिला दें कि लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत में सुधार की खबरें आई थीं और बताया जा रहा था कि वह लगातार बेहतर होती जा रही हैं। हाल ही में आई खबरों में कहा गया था कि वह कोविड और निमोनिया दोनों से ही रिकवर कर गई थीं।

पिछले काफी वक्त से वह अस्पताल में थीं। फैन्स उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे थे। बीते दिन उनके स्वास्थ को लेकर कुछ खबरें भी सोशल मीडिया पर उड़ी थीं, लेकिन सिंगर के स्पोक्सपर्सन ने उन्हें अफवाह करार दिया था। उन खबरों से फैन्स परेशान हो गए थे।