Friday, 13 November 2026 | 8:21 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सदर पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 28 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक घर में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व फड़ से कुल ₹1,66,691/- नकद एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
Share:
लखीमपुर खीरी : सदर पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 28 अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
लखीमपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध जुए एवं सट्टेबाजी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक घर में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व फड़ से कुल ₹1,66,691/- नकद एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं।  

बुधवार की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला सिकटिहा स्थित कन्हैयालाल के मकान के अंदर काफी संख्या में लोग एकत्र होकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। क्षेत्राधिकारी सदर महक शर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में थाना कोतवाली सदर व महिला थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए मकान मालिक सहित कुल 28 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  

थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 0923/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तो में सूरज, नन्हू, मोहित कश्यप, अमित कुमार, आकाश, आशीष, सूरज, तुषार वर्मा, बबलू, कमल कुमार, केशवराम, विजय कुमार, शिवानन्द, धीरेन्दर, भोला, अनुराग, मोहित वर्मा, दीपक सिंह, राजेश सैनी, राजवीर। विकास कुमार, अमित, बलराम, अनुज, आशीष सोनी, कन्हैयालाल, शुभम, अनिल कुमार पुत्र थाना कोतवाली सदर, खीरी रहे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 
क्षेत्राधिकारी महक शर्मा, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बबिता पटेल, उ0नि0 तेज सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 गौरव कुमार, हे0का0 श्याम कुमार यादव, का0 विपिन पूनिया, अमन कुमार, अभिषेक, गौरव, राहुल, जानी, कुलदीप कुमार, फरमान, सुरेन्द्र कुमार, अंकित, सतेन्द्र, म0का0 कीर्ती कुशवाहा महिला थाना जनपद खीरी मौजूद रहे।