Wednesday, 16 September 2026 | 4:28 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा : कोयला खदान के कारण पांच फीट नीचे धंसी जमीन

जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पसान के पास संचालित विजय वेस्ट कोयला खदान के कारण करीब करीब एकड़ जमीन धंस गई। जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में है। विजय वेस्ट कोयला खदान से करीब एक किमी दूर बीजाडांड गांव के आश्रित ग्राम गोदहिया पंडो बस्ती में गुरुवार रात करीब एक एकड़ जमीन पांच फीट नीचे धंस गई। जमीन धंसने
Share:
कोरबा : कोयला खदान के कारण पांच फीट नीचे धंसी जमीन
Read in your preferred language.

जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पसान के पास संचालित विजय वेस्ट कोयला खदान के कारण करीब करीब एकड़ जमीन धंस गई। जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में है। विजय वेस्ट कोयला खदान से करीब एक किमी दूर बीजाडांड गांव के आश्रित ग्राम गोदहिया पंडो बस्ती में गुरुवार रात करीब एक एकड़ जमीन पांच फीट नीचे धंस गई। जमीन धंसने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। कोल माइंस के कारण जमीन के धंसने की बात कही जा रही है।इस घटना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी की स्थिती बनी हो गई। जमीन के धंसने की आवाज सुनकर कारण ग्रामीण दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि जमीन के धंसने के साथ ही जमीन में दरारें भी पड़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय घटना होने से किसी को नुकसान नहीं हुआ, अगर यही घटना दिन के समय होती तो निश्चित ही जंगल में चरने गए मवेशियों को काफी नुकसान होता है।

  • जिला संवादाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़