Wednesday, 16 September 2026 | 6:21 PM
मनोरंजन

14 साल की उम्र से आमिर खान की दीवानी थीं किरण राव, 'लगान' के सेट पर शुरू हुई थी लवस्टोरी

आमिर खान की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। 16 साल की शादी के बाद पहली पत्नी से तलाक लेने वाले आमिर का दूसरी पत्नी किरण राव से भी अलगाव हो गया है। किरण के लिए आमिर किसी सपनों के राजकुमार की तरह थे। किरण 14 साल की थीं तब उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' देखी और उनकी दीवानी हो गईं।
Share:
14 साल की उम्र से आमिर खान की दीवानी थीं किरण राव, 'लगान' के सेट पर शुरू हुई थी लवस्टोरी
Read in your preferred language.

आमिर खान की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। 16 साल की शादी के बाद पहली पत्नी से तलाक लेने वाले आमिर का दूसरी पत्नी किरण राव से भी अलगाव हो गया है। किरण के लिए आमिर किसी सपनों के राजकुमार की तरह थे। किरण 14 साल की थीं तब उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' देखी और उनकी दीवानी हो गईं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये स्टार एक दिन उनका पति बनेगा।

दरअसल, आमिर के करीब किरण तब आईं, जब वो फिल्म 'लगान' में आशुतोष गोवारिकर की असिस्टेंट हुआ करती थीं। किरण की जिम्मेदारी आमिर को सेट तक ले जाने की थी। इसी दौरान बस में दोनों की बातचीत होती थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। आमिर को किरण एक खुश रहने वाली और संजीदा किस्म की लड़की लगीं। इधर, किरण तो पहले से ही आमिर खान पर फिदा थीं। किरण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि,'आमिर जिस तरह से असिस्टेंट डायरेक्टर्स और टेक्निशियन्स से मिलते थे और उनसे हंसी-मजाक करते थे, उससे मुझे उनमें एक आम आदमी नजर आता था।'

'लगान' की शूटिंग के दो साल बाद ही आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्त से अलग हो गए। उसके बाद का समय उनके लिए बेहद मुश्किल भरा रहा। आमिर खान ने बताया था कि ट्रॉमा के उस फेज में किरण का फोन आया और उन्होंने उनसे आधे घंटे बात की और जब उन्होंने फोन रखा तो उन्होंने कहा 'माय गॉड! जब वो उनसे बात करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है।' इसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। शादी से पहले वो साल-डेढ़ साल साथ रहे। 2005 में दोनों ने अपनी इस दोस्ती को शादी में बदल लिया।