परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।*
*मीटिंग हॉल में फर्नीचर को व्यवस्थित ढंग से लगाने के दिए निर्देश।*
कासगंज, 23 सितंबर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी के अचानक निरीक्षण से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के सभागार कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति को देखा तथा आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय के प्रांगण में उगी घास एवं अन्य स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निरीक्षण भवन के प्रांगण में उगी घास की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने मीटिंग हॉल में फैले फर्नीचर को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने के निर्देश दिए, ताकि बैठकों एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुव्यवस्थित रखी जाएं। परिसर एवं कक्षों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य समय से कराए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और साफ-सफाई एवं रखरखाव की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।