कासगंज द दस्तक 24 राजेंद्र सिंह
ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस कर निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश।
कासगंज: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी और अग्निशामक उपकरणों को और वहां कि साफ-सफाई और बिजली संचालन की व्यवस्थाओं को देखा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निर्धारित व्यवस्थाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपेस्तिथि रहे