Tuesday, 03 November 2026 | 11:08 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: संगठन की मजबूती और किसान हितों पर हुई चर्चा, पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्लाह शेरवानी का जाना कुशलक्षेम

रालोद जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू चौधरी से की मुलाकात
Share:
कासगंज: संगठन की मजबूती और किसान हितों पर हुई चर्चा, पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्लाह शेरवानी का जाना कुशलक्षेम
कासगंज। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हाथरस जनपद के सादाबाद पहुंचकर रालोद विधायक प्रदीप कुमार 'गुड्डू चौधरी' से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, किसानों के हितों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक को पीस लिली का पौधा भेंट किया। साथ ही फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत बनाने के संबंध में विधायक से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और संगठन का विस्तार राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसके बाद जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी कार्यकर्ताओं के साथ अलीगढ़ स्थित फातिमा मंजिल पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) एवं पूर्व जिला प्रभारी कासगंज अब्दुल्लाह शेरवानी से मुलाकात की। हाल ही में ऑपरेशन होने के चलते जिलाध्यक्ष ने उनका स्वास्थ्य हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दोनों कार्यक्रमों में रालोद के नवनियुक्त प्रदेश सचिव (किसान प्रकोष्ठ) एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहावर डॉ. राजकुमार लोधी, भारतीय जनरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दैनिक सहानुभूति के संपादक विजय दास मौर्य, अमांपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अविनाश कुमार लोधी तथा अजब सिंह वर्मा मौजूद रहे।