Sunday, 25 October 2026 | 2:01 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-अवार्ड के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान

सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले युवा कर सकते हैं आवेदन।
Share:
 कासगंज :-अवार्ड के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान
कासगंज,  द दस्तक 24  राजेन्द्रसिंह  जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रदान किए जाने हेतु जनपद के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
     उन्होंने बताया कि युवाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट एवं समाजोपयोगी कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह अवार्ड प्रदान किया जाएगाइस पुरस्कार के अंतर्गत खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति एवं साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देने, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल एवं शैक्षिक उत्कृष्टता तथा स्मार्ट लर्निंग आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 15 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कासगंज से आवेदन पत्र का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित प्रस्ताव एवं आवश्यक विवरण दिनांक 31 अक्टूबर 2026 तक तीन प्रतियों में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कासगंज में उपलब्ध कराने होंगे।
   जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जनपद के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री प्रेमप्रताप सिंह से मोबाइल नंबर 9012252225 पर संपर्ककर सकते है