Friday, 02 October 2026 | 4:10 AM
उत्तर प्रदेश

कानपुर: प्रदीप कुशवाहा की मृत्यु की खबर मिलते ही शोक की लहर

Share:
कानपुर: प्रदीप कुशवाहा की मृत्यु की खबर मिलते ही शोक की लहर
Read in your preferred language.
लाभ दिवस ही शोकसभा में बदला
द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 

कानपुर देहात, 1 अक्टूबर।अर्जक संघ कानपुर देहात के सक्रिय सदस्य माननीय प्रदीप कुमार कुशवाहा जी का आज दिनांक 01 अक्टूबर को उपचार के  दौरान एक उच्च स्तरीय सरकारी चिकित्सालय  कानपुर में मृत्यु हो गई। जैसे ही इसकी खबर अर्जक संघ के लोगों को लगी तुरंत उन के सम्मान में अर्जक संघ कानपुर देहात के कार्य कर्ताओं द्वारा ग्राम कांधी में लाभ पर्व मनाने के बाद 2 मिनट का मौन रख।कर उनको आदरांजलि दी।
उक्त जानकारी अर्जक संघ के संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र ने दी।
स्मरणीय है कि आज 1 अक्टूबर को अर्जक संघ का त्यौहार लाभ दिवस मनाया जाता है।लाभ दिवस मनाते के दौरान ही अर्जक कार्यकर्ता प्रदीप कुशवाहा की मृत्यु की खबर मिली।