Friday, 02 October 2026 | 4:46 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुई सम्पन्न

Share:
जौनपुर :जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुई सम्पन्न
Read in your preferred language.
जौनपुर :जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

        अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद में अनफिट समस्त स्कूली वाहनों के फिटनेस ठीक कराये जाने हेतु तीन दिवस का समय दिया गया। निर्धारित समयावधि में फिटनेस न कराने वाले विद्यालयों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर को निर्देशित किया गया।

          उक्त के साथ यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त वाहनों के चालकों के चरित्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण करा ले तथा विद्यालय स्तर पर विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करते हुए उसकी बैठक करा ले एवं उसकी सूचना सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी जौनपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

          बैठक में नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डी0 के0 सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, टी0आई0 मनोज कुमार पाण्डेय एवं जनपद के विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।