Wednesday, 16 September 2026 | 9:33 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: ब्लॉक कर्मी का शराब पीते वीडियो वायरल

कन्नौज ।सदर ब्लाक कार्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें कुर्सी पर बैठा कर्मचारी ड्यूटी के समय शराब पीते नजर आ रहा। ये वीडियो सदर ब्लाक के कार्यालय का बताया जा रहा है। ब्लाक के अकाउंट आफिस में तैनात कर्मचारी ड्यूटी के समय बेखौफ होकर नशेबाजी करते हैं। यहां काम के लिए आने वालों की न कोई सुनवाई होती
Share:
कन्नौज: ब्लॉक कर्मी का शराब पीते वीडियो वायरल
Read in your preferred language.

कन्नौज ।सदर ब्लाक कार्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें कुर्सी पर बैठा कर्मचारी ड्यूटी के समय शराब पीते नजर आ रहा। ये वीडियो सदर ब्लाक के कार्यालय का बताया जा रहा है। ब्लाक के अकाउंट आफिस में तैनात कर्मचारी ड्यूटी के समय बेखौफ होकर नशेबाजी करते हैं। यहां काम के लिए आने वालों की न कोई सुनवाई होती और न ही समस्याओं का समाधान होता है। ऐसे में कार्यालय जाने वाले किसी व्यक्ति ने अकाउंट ऑफिस में ड्यूटी के समय दारू पीते कर्मचारी का फोन से वीडियो बना लिया, जोकि जमकर वायरल हो रहा है।हालांकि इस मामले में ब्लाक का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।बताया गया कि कर्मचारियों की इन हरकतों से विभाग के अधिकारी वाकिफ है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाता।खण्ड विकास कार्यालय के अधिकारियों पर 2 दिन पहले ही भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख रामू कठेरिया ने घपलेबाजी के आरोप लगाए थे। उन्होंने बीडीओ अमित कुमार सिंह के सामने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि टिढियापुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराए बिना ही किस तरह से अधिकारियों ने धनराशि का भुगतान कर दिया था।भ्रष्टाचार का अभी ये मामला थमा भी नहीं था,तब तक ब्लाक में तैनात कर्मचारियों की अय्याशी का वीडियो सामने आ गया।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा