Tuesday, 03 November 2026 | 11:07 PM
भारत

नवादा में लगेगा 5 को रोजगार मेला, 82 पदों पर होगा चयन

Share:
नवादा में लगेगा 5 को रोजगार मेला, 82 पदों पर होगा चयन
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा के संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में रोजगार मेला लगेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला नियोजन अधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि इस रोजगार कैम्प में सिग्मा कॉरपोरेशन इंडिया प्रा. लि., गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, मार्केटिंग मैनेजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव एवं इलेक्ट्रीशियन के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल 82 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं/बारहवीं/आईटीआई/स्नातक/बी.कॉम./एम.कॉम. निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये से 32,000 रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, टीए एवं डीए की सुविधा प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल संपूर्ण भारत होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं पहचान पत्र की छायाप्रति, रंगीन फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि को रोजगार कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प का आयोजन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा।

रोजगार कैम्प में केवल रोजगार सेतु पोर्टल, बिहार एवं एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। अनिबंधित अभ्यर्थी उक्त पोर्टलों पर स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में अपना निबंधन कराकर कैम्प में भाग ले सकते हैं।
नियोजक निजी क्षेत्र का है। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा। इसलिए नियोजन से पहले बढ़िया से सोच समझ लें।