Friday, 13 November 2026 | 8:19 PM
भारत

जहानाबाद: 10748 लाभुकों को राशन कार्ड मुहैया कराया गया

Share:
जहानाबाद: 10748 लाभुकों को राशन कार्ड मुहैया कराया गया
 जहानाबाद जिला में 10,748 लाभार्थियों को नवनिर्मित राशन कार्ड का लाभ दिया जा रहा है आज जिला पदाधिकारी ने 15 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किया।

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं।

 राज्यस्तरीय उपलब्धि: लगभग 24 लाख लाभार्थियों को नवनिर्मित राशन कार्ड का लाभ एवं 1,448 नवचयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति प्रदान की गई।
 जहानाबाद की उपलब्धि: जिले के कुल 10,748 लाभार्थियों को नवनिर्मित राशन कार्ड का लाभ प्रदान किया गया।
 राशन कार्ड वितरण: जिला पदाधिकारी द्वारा 15 लाभार्थियों के बीच नवनिर्मित राशन कार्ड वितरित किए गए।

माननीय मुख्यमंत्री का निर्देश: पंचायत विकास दिवस एवं सहयोग शिविरों के माध्यम से शेष पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने तथा सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।

जिला पदाधिकारी का निर्देश: लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के निर्देश।