Sunday, 25 October 2026 | 2:02 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार मतदान को लेकर विशेष कैम्प का आयोजिन

Share:
जौनपुर :निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार मतदान को लेकर विशेष कैम्प का आयोजिन
जौनपुर :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैम्प आयोजित किया गया।
       जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन ने विशेष कैंप के दौरान प्राथमिक विद्यालय पालीताला मडियाहू में भाग संख्या 35 एवं 36, स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मड़ियाहूं में भाग संख्या 79 से 86 तक तथा प्राथमिक विद्यालय फूलपुर पचोखर में भाग संख्या 393 एवं 394             और प्राथमिक विद्यालय मदारपुर पचोखर में भाग संख्या 367, 390 एवं 391, प्राथमिक विद्यालय पालीताला, मड़ियाहू में भाग संख्या 35, 36 पर स्थापित मतदान स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
         उन्होंने संबंधित मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैम्प की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
           विशेष कैम्प के अंतर्गत सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने संबंधित मतदेय स्थलों पर प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फार्म-6 प्राप्त कर रहे थे।
              जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष कैम्प के माध्यम से पात्र युवाओं एवं निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए जागरूक करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फार्म-6 प्राप्त करने के