Tuesday, 15 September 2026 | 11:03 PM
भारत

जौनपुर :नगर पंचायत कजगांव में जगह-जगह लगा कूड़े- कचरों का अम्बार

जौनपुर :नगर पंचायत कजगांव में जगह-जगह लगा कूड़े- कचरों का अम्बार -सफाई को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में लीन! जौनपुर-जहां एक तरफ सरकार के द्वारा सफाई अभियान चलाकर नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर रखने का बराबर मिशन चलाया जाता है।वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत कजगांव में सफाई
Share:
जौनपुर :नगर पंचायत कजगांव में जगह-जगह लगा कूड़े- कचरों का अम्बार
Read in your preferred language.

जौनपुर :नगर पंचायत कजगांव में जगह-जगह लगा कूड़े- कचरों का अम्बार

-सफाई को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में लीन!

जौनपुर-जहां एक तरफ सरकार के द्वारा सफाई अभियान चलाकर नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर रखने का बराबर मिशन चलाया जाता है।वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत कजगांव में सफाई अभियान को पुरी तरह से मुँह चिढ़ा रहा है।सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पुर्ति किया जाता है।बता दे कि उक्त नगर पंचायत में आज भी जगह-जगह कुडे़ व कचरों का अम्बार लगा हुआ है।जिसके चलते आस-पास पूरी तरह से नरकीय बना हुआ है।जहां एक तरफ उक्त नगर पंचायत में साफ-सफाई करने के लिए दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति कि गयी है। वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मी के द्वारा साफ -सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है।ऐसी स्थिति में देखा जाए तो सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान उक्त नगर पंचायत में पुरी तरह से यहाँ विफल देखने को मिलता रहा है।एक कहावत है कि अगर सरकार डाल-डाल तो नगर पंचायत पात-पात यह नगर पंचायत अपने इस प्रकार के कारनामा को लेकर हमेशा चर्चा में रहता हैं।यहां सफाई न होने के कारण लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान है तथा लोगों को डेंगू,मलेरिया आदि तमाम घातक बीमारियां होने का डर बना रहता है‌।इस प्रकार के समस्या के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है|