Tuesday, 03 November 2026 | 6:44 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मिलावटी पनीर को नष्ट कराया कई सैंपल लिये

Share:
कासगंज जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मिलावटी पनीर को नष्ट कराया कई सैंपल लिये
खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों से राजभोग, काजू कलश, सोहन पपड़ी, डोडा बर्फी, छेना रस मलाई, खोया, खीर मोहन, छेना रसगुल्ला और बूंदी के लड्डू के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे। निरीक्षण में कमियां मिलने पर संबंधित कारोबारियों को सुधार सूचना जारी की गई। वहीं पवन स्वीट्स और शंकर मिष्ठान भंडार का पंजीकरण निलंबित करने की कार्रवाई की गई।
गंजडुंडवारा-कादरगंज में भी छापेमारी, तेल सीज और पनीर नष्ट
जिलाधिकारी के निर्देश पर दो नवंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गंजडुंडवारा, कादरगंज और महमूदपुर क्षेत्र में भी अभियान चलाया। इस दौरान अनीस के प्रतिष्ठान से खोया, शेखर ट्रेडर्स से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और राजवीर के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना लिया गया। शेखर ट्रेडर्स के यहां करीब 30 हजार रुपये कीमत का 200 लीटर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया। वहीं राजवीर के प्रतिष्ठान पर करीब 12 हजार रुपये कीमत का 40 किलोग्राम पनीर खराब पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विभाग के अनुसार दीपावली तक मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।