Tuesday, 22 September 2026 | 11:04 PM
भारत

जौनपुर :मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में श्रम बन्धु की बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित नवीन पोर्टल डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप का व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए गए निर्देश

Share:
जौनपुर :मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में श्रम बन्धु की बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित नवीन पोर्टल डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप का व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए गए निर्देश
Read in your preferred language.

         मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में श्रम बन्धु की बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित नवीन पोर्टल डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इस ऐप की मुख्य विशेषताएं यह है कि यह ऐप भारत के अनौपचारिक निर्माण श्रम बाजार को आधुनिक बनाने के लिए किया गया है। परंपरागत रूप से लेबर चौक जैसे मजदूर मंडी एवं मजदूर नाका आदि पर दिहाड़ी निर्माण श्रमिकों के लिए अनौपचारिक भर्ती स्थलों के रूप में काम करने वाले श्रमिक इस ऐप पर अपना निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं जो नियोक्ताओं को सीधे तौर पर श्रमिकों से जोड़ता है और एक पारदर्शी तथा सुलभ मंच भी प्रदान करता है।
         इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों का डिजिटल तरीके से आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है इसके लिए नियोक्ता सीधे इस पोर्टल पर जाकर अपनी जरूरत के अनुसार श्रमिकों का चयन कर उनसे अपना कार्य करा सकते हैं जिसमें पारदर्शिता और समय की बचत भी होगी।