Thursday, 01 October 2026 | 3:35 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन नेकोषागार का किया भौतिक सत्यापन

Share:
जौनपुर :जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन नेकोषागार का किया भौतिक सत्यापन
Read in your preferred language.
जौनपुर :वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-5 भाग 2 के अपेन्डिक्स 20 ड्यूटी एण्ड रिस्पान्सविलटिज के पैरा 3 में वर्णित व्यवस्था के क्रम में कोषागार का भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन द्वारा वित्तीय वर्ष के छः माह के अन्त में क्रमशः 30 सितम्बर व 31 मार्च को किये जाने का प्राविधान है।

        उक्त प्राविधान के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा को कोषागार के डबल लाक में संरक्षित जनरल स्टाम्पो, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्प, कोर्ट फीस, नोटोरियल स्टाम्प, बहूमुल्यक आदि का भौतिक सत्यापन किया गया। कोषागार पेंशन कक्ष, पेंशन पत्रावली आदि का निरीक्षण किया गया साथ ही कोषागार के कार्मिको तथा उपस्थित पेंशनरों से भी उनकी समस्या आदि के बारे में जानकारी ली गयी।

        इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर यादव,सुरेश सिंह यादव, पवन, रमेश सरोज सहित अन्य उपस्थित रहे ।