Tuesday, 03 November 2026 | 11:09 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने दो व्यक्तियों को रौंदा, मौके पर ही मौत ।

Share:
जौनपुर: तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने दो व्यक्तियों को रौंदा, मौके पर ही मौत ।
शाहगंज (जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के समीप खुटहन रोड स्थित संगीता हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने दो व्यक्तियों सुरेंद्रकुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी ग्राम ताखा पश्चिम शाहगंज जौनपुर, सिराज अहमद पुत्र अजीमुल्लाह निवासी ग्राम ताखा पश्चिम, इन दोनों व्यक्तियों ने संगीता हॉस्पिटल में भर्ती किसी बच्चे को देखने जा रहे थे। अस्पताल से कुछ दूर पहले ही तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने दोनों को कुचलते हुए फरार हो गया । जहां पर सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिराज अहमद गंभीररूप से घायल है । लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है । सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शाहगंज की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया । जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।