Friday, 30 October 2026 | 6:43 PM
भारत

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगी। वहीं, ऋषभ पंत से छह महीने के अंदर टेस्ट की उपकप्तानी छीन ली गई है। टेस्ट में उपकप्तानी
Share:
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगी। वहीं, ऋषभ पंत से छह महीने के अंदर टेस्ट की उपकप्तानी छीन ली गई है। टेस्ट में उपकप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। इसके अलावा गुरूनर बराड़ और मानव सुथार टेस्ट टीम में नए चेहरे हैं।

अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़।