Tuesday, 15 September 2026 | 11:39 PM
भारत

अफगानिस्तान पर आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला, जानिए टी20 विश्व कप में खेल सकेगा या नहीं?

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन कायम होने के बाद से वहां क्रिकेट पर लगातार खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि अगर अफगानिस्तान की टीम तालिबान के ध्वज तले खेलने का फैसला करती है, तो आईसीसी उसे आगामी
Share:
अफगानिस्तान पर आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला, जानिए टी20 विश्व कप में खेल सकेगा या नहीं?
Read in your preferred language.

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन कायम होने के बाद से वहां क्रिकेट पर लगातार खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि अगर अफगानिस्तान की टीम तालिबान के ध्वज तले खेलने का फैसला करती है, तो आईसीसी उसे आगामी टी20 विश्व कप भाग लेने से रोक सकती है। हालांकि आईसीसी ने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के भाग लेने पर बड़ा अपडेट दिया है। आईसीसी ने कहा है कि टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम के भाग लेने पर कोई पाबंदी नहीं है।

सामान्य रूप से भाग लेगा अफगानिस्‍तान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यवाहक सीईओ ज्योफ अलारडाइस ने रविवार को स्पष्ट किया कि,

'अफगानिस्‍तान आईसीसी के अहम सदस्य हैं और टीम अभी प्रतियोगिता (विश्व कप) की तैयारी कर रही है और ग्रुप चरण में खेलेगी। उनकी भागीदारी की प्रक्रिया सामान्य रूप से आगे बढ़ रही है। देश में तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट में बदलाव भी किये गए हैं।'

पिछले महीने हामिद शिनवारी की जगह नसीब जादरान खान को क्रिकेट बोर्ड का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया।

अलारडाइस ने बात करते हुए आगे कहा,

'जब अगस्त में अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन हुआ हम तभी से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लगातार संपर्क में हैं। हमारी प्राथमिकता उस देश में सदस्य बोर्ड के जरिये क्रिकेट को बढ़ावा देना है। हम देख रहे हैं कि वहां चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।'

अफगानिस्तान ने शुरू की ट्रेनिंग

बता दें, अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने कतर में ट्रेनिंग शुरू कर दी है और 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए यूएई जाएगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर को टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम का सलाहकार नियुक्त किया है। टी20 विश्व कप अफ़ग़ानिस्तान को ग्रुप दो में रखा गया है जिसमें भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी हैं।