Saturday, 19 September 2026 | 11:11 AM
खेल

भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें

जापान की मेजबानी में आज 19 सितंबर से एशियन गेम्स शुरू हो रहे हैं. खेलों की आधिकारिक शुरुआत आज से हो रही है, लेकिन क्रिकेट और हॉकी समेत कुछ खेलों के मैच पहले ही शुरू हो चुके हैं. आज एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी होगी और कुछ भारतीय एथलीट भी एक्शन में दिखेंगे.
Share:
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें
Read in your preferred language.
जापान की मेजबानी में आज 19 सितंबर से एशियन गेम्स शुरू हो रहे हैं. खेलों की आधिकारिक शुरुआत आज से हो रही है, लेकिन क्रिकेट और हॉकी समेत कुछ खेलों के मैच पहले ही शुरू हो चुके हैं. आज एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी होगी और कुछ भारतीय एथलीट भी एक्शन में दिखेंगे. 

भारत 2022 एशियन गेम्स में कुल 106 मेडल जीता था. वह पहली बार था जब भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स के किसी संस्करण में 100 या उससे अधिक पदक जीते हों. इस बार 499 खिलाड़ियों का भारतीय दल पिछली बार के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगा. क्रिकेट से लेकर कबड्डी और हॉकी में भी भारत गत चैंपियन के रूप में उतर रहा होगा. इससे पहले एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करे. उससे पहले जान लीजिए भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण कहां देखा जा सकता है. 

भारत में 2026 एशियन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv एप पर होगी.

आज 19 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी.

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में पवन सहरावत और मनु भाकर भारत के ध्वज वाहक होंगे. तेजिंदर पाल सिंह की जगह पवन सहरावत ने ले ली है. 

19 सितंबर को भारत के ज्यादा मैच नहीं खेले जाएंगे. आज सिर्फ टेकबॉल के खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. टेकबॉल कुछ हद तक टेबल टेनिस जैसा स्पोर्ट है, लेकिन इसकी टेबल घुमावदार होती है. वहीं टेबल टेनिस में हाथ से पैडल का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि टेकबॉल में पैर से गेंद को मारा जाता है और गेंद लगभग फुटबॉल के साइज की होती है.

6:30 AM - टेकबॉल - महिला सिंगल्स  (क्विमसी डीसूजा)