Wednesday, 16 September 2026 | 2:09 AM
उत्तर प्रदेश

यहां पालतू कुत्ते ने 'मार' दी गोली, मालिक की चली गई जान

अमेरिका में शिकार पर निकला एक शख्स खुद ही हादसे का शिकार हो गया. उसकी अपनी बंदूक से पालतू कुत्ते ने गोली चला दी और मालिक वहीं ढेर हो गया. खबरों के मुताबिक, कार में रखी राइफल पर गलती से कुत्ता का पैर पड़ गया और गोली चल गई. मौके पर पहुंची इमरजेंसी मेडिकल टीम ने घायल को सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भ
Share:
यहां पालतू कुत्ते ने 'मार' दी गोली, मालिक की चली गई जान
Read in your preferred language.

अमेरिका में शिकार पर निकला एक शख्स खुद ही हादसे का शिकार हो गया. उसकी अपनी बंदूक से पालतू कुत्ते ने गोली चला दी और मालिक वहीं ढेर हो गया. खबरों के मुताबिक, कार में रखी राइफल पर गलती से कुत्ता का पैर पड़ गया और गोली चल गई. मौके पर पहुंची इमरजेंसी मेडिकल टीम ने घायल को सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे के वक्त कुत्ता और बंदूक पिछली सीट पर थे. वहीं, पीड़ित शख्स कार की ड्राइविंग सीट की बगल वाली सीट पर था.

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त यह व्यक्ति अपनी कार में कुत्ते को बिठाकर शिकार पर निकला था. पिकअप ट्रक में कुत्ता और गन दोनों पीछे थे. अचानक गलती से कुत्ते का पैर राइफल पर पड़ा और गोली चल गई. पुलिस ने बताया कि विचिया से लगभग 45 मील दूर यह हादसा हुआ. जब तक घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उनकी मौतृ हो चुकी थी.