Wednesday, 16 September 2026 | 4:47 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं रैली का नेतृत्व कर जनपद वासियों को शत प्रतिशत मतदान का सन्देश दिया। रैली कलेक्ट्र
Share:
हरदोई : कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
Read in your preferred language.

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं रैली का नेतृत्व कर जनपद वासियों को शत प्रतिशत मतदान का सन्देश दिया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सोल्जर बोर्ड चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, गाँधी मैदान से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। रैली संपन्न होने के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, एसडीएम सदर सुशील मिश्रा, कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।