Wednesday, 16 September 2026 | 1:02 AM
भारत

हरदोई : वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की विचार गोष्ठी सम्पन्न

हरदोई :वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी पंजी0 उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संगठन की जिलाध्यक्ष कंचन कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन की कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा को लेकर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कंचन कुशवाहा ने कहा कि आज महिलाओं और बेट
Share:
हरदोई :  वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की विचार गोष्ठी सम्पन्न
Read in your preferred language.

हरदोई :वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी पंजी0 उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संगठन की जिलाध्यक्ष कंचन कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन की कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा को लेकर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कंचन कुशवाहा ने कहा कि आज महिलाओं और बेटियों की इज्जत और आबरू को तार-तार किया जा रहा है। अगर आज महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हुईं और किसी अच्छे महिला संगठन में नहीं जुड़ी तो उनकी या उनके आसपास या रिश्तेदारी में महिलाओं का उत्पीड़न रुकने बाला नहीं है। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खड़ी नहीं होंगी और एक दूसरे का साथ नहीं देंगी तब तक किसी थाने में, किसी ऑफिस में, किसी कचहरी में कोई सुनने बाला नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुपम,पूनम,पुष्पा, सुमन,रेनू, सोनी, उषा,विजयलक्ष्मी, रश्मि,विमला, मोना,मुन्नी,सुशीला, रजनी,
आदि लोग मौजूद रहीं।