Wednesday, 16 September 2026 | 4:46 AM
भारत

हरदोई :19 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य जीबीसी कार्यक्रम की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं :- जिलाधिकारी

हरदोई अगामी 19 फरवरी को जेके ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित होने वाले जीबीसी कार्यक्रम की तैयारी बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा और सभी स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम की सम
Share:
हरदोई :19 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य जीबीसी कार्यक्रम की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं :- जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

हरदोई अगामी 19 फरवरी को जेके ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित होने वाले जीबीसी कार्यक्रम की तैयारी बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता आहूत की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा और सभी स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाए तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक कार्ययोजना बना ली जाए। उन्होने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाए। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जेके ग्रैंड रिसोर्ट में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की साज-सज्जा ससमय करा ली जाए। जलपान व लंच आदि की उचित व्यवस्था करायी जाए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगवाये जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।