Tuesday, 15 September 2026 | 11:55 PM
भारत

सरकार ने गेहूं समेत 6 फसलों की बढ़ाई MSP, जानिए

मोदी सरकार खेती किसानी करने वालों की आय और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने दशहरा-दिवाली के दौरान 6 रबी फसलों के लिए MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है। कैबिनेट ने MSP को 2% से बढ़ाकर 7% करने क
Share:
सरकार ने गेहूं समेत 6 फसलों की बढ़ाई MSP, जानिए
Read in your preferred language.

मोदी सरकार खेती किसानी करने वालों की आय और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है।
सरकार ने दशहरा-दिवाली के दौरान 6 रबी फसलों के लिए MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है।
कैबिनेट ने MSP को 2% से बढ़ाकर 7% करने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मीटिंग में सरकार के इस फैसले पर मुहर लगी।
केंद्र ने गेहूं और सरसों समेत कुल 6 फसलों की MSP बढ़ाने का निर्णय लिया है। गेहूं, जौ, आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर और सरसों मुख्य रबी फसलें मानी जाती हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके साथ साथ सरसों का MSP 400 रुपये बढ़ाया गया है।
आपको बता दें कि सरकार किसान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) यानी न्यूनतम कीमत तय करती है। इसी कीमत पर सरकार किसानों से फसल खरीदती है। इससे किसानों को किसी भी परिस्थिति में उनकी फसल का उचित न्यूनतम मूल्य मिलता है।