Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 PM
भारत

पेरिस में पैरालंपिक की हुई शुरुआत का गूगल ने मनाया जश्न

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 की तैयारियां चल रही हैं। पैरालंपिक 2024 की शुरुआत आज यानी 28 अगस्त से हो रही है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों की भी भागीदारी रहने वाली है। इसी कड़ी में गूगल ने पैरालंपिक के लिए आज का डूडल तैयार किया है। आज के गूगल डूडल पर क्
Share:
पेरिस में पैरालंपिक की हुई शुरुआत का गूगल ने मनाया जश्न
Read in your preferred language.

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 की तैयारियां चल रही हैं। पैरालंपिक 2024 की शुरुआत आज यानी 28 अगस्त से हो रही है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों की भी भागीदारी रहने वाली है। इसी कड़ी में गूगल ने पैरालंपिक के लिए आज का डूडल तैयार किया है। आज के गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो Paralympics Games Paris 2024 को लेकर सारी डिटेल्स ओपन हो जाती हैं। यहां पेरिस पैरालंपिक 2024 को लेकर मेडल, शेड्यूल रिजल्ट और लाइव वॉच जैसे ऑप्शन शोकेस किए गए हैं। कल यानी 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे बैडमिंटन का शेड्यूल जारी हुआ है। आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन Paris Games Begin - August है। इस गूगल डूडल में कंपनी ने मेडल के साथ बर्ड्स को पेरिस में आसमान में उड़ते दिखाया है।

पेरिस पैरालंपिक 11 दिनों तक चलने वाला इवेंट होगा। इस इवेंट का हिस्सा भारतीय एथलीट भी बन रहे हैं। भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा लेंगे। भारत की भागीदारी इस इवेंट में पैरा बैडमिंटन से शुरू होगी। 29 अगस्त को पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल ग्रुप स्‍टेज, पुरुष एकल ग्रुप स्‍टेज और महिला एकल ग्रुप स्‍टेज होगा। तीनों ही कॉम्पटीशन कल दोपहर 12 बजे शुरू होंगे।