Thursday, 22 October 2026 | 2:05 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अभियुक्तों को गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला पुलिस एवं एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही चेकिंग के दौरान अश्लील टिप्पणी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
Share:
लखीमपुर खीरी : महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अभियुक्तों को गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला व प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में थाना गोला पुलिस एवं एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही चेकिंग के दौरान अश्लील टिप्पणी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों का यह कृत्य महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा के प्रतिकूल था। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 20.10.2026 को समय लगभग 15:35 बजे एण्टी रोमियो चैकिंग के दौरान पुरानी मिल कालोनी के गेट के सामने दुर्गा पाण्डाल में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहे अभियुक्त पवन पुत्र रामरतन निवासी- कुम्हारन टोला सब्जी मण्डी, थाना गोला को एण्टी रोमियो टीम की सूचना पर तत्काल मौके से गिरफ्तार किया गया।


दिनांक 20.10.2026 को समय लगभग 20:15 बजे कैला देवी मन्दिर की ओर जाने वाली सड़क पर नहर के पास दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अभियुक्त रामगोपाल पुत्र तरुण, निवासी ग्राम मूडासवारान,थाना गोला को कृषि महाविद्यालय के सामने से गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 अपूर्वा शर्मा, उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी, का0 राजन, का0 फरमान, का0 अमन कुमार,
का0 खेतान्शु, म0का0 अंजना, म0का0 कामिनी, म0का0 छवि, म0का0 नैन्सी मौजूद रही।