Thursday, 22 October 2026 | 2:20 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : भारतीय बजरंग दल ने बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण एवं शराबियों के जमावड़ा को लेकर ग्रिल और चबूतरा निर्माण की उठाई मांग

भारतीय बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम अंजनी कुमार सिंह को भेजकर मांग की है कि बरम बाबा स्थल के चारों ओर सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाकर चबूतरे का निर्माण कराया जाए तथा स्थल का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराया जाए, साथ ही दिन में ठेले लगने से होने वाले अतिक्रमण और रात में शराब पीने की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।
Share:
लखीमपुर खीरी : भारतीय बजरंग दल ने बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण एवं शराबियों के जमावड़ा को लेकर ग्रिल और चबूतरा निर्माण की उठाई मांग
बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: छोटी काशी गोला के सदर चौराहा पर सिटीकार्ट के सामने स्थित बरम बाबा स्थल की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय स्थल पर फल विक्रेताओं के ठेले लग जाते हैं, जबकि रात होते ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लगने लगता है। जिस कारण धार्मिक आस्था के इस स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है। सदर चौराहे पर देशी व अंग्रेजी शराब की दो दुकानें संचालित हैं। आरोप है कि कुछ लोग शराब खरीदने के बाद बरम बाबा स्थल के आसपास बैठकर उसका सेवन करते हैं। वहीं दिन में फल विक्रेताओं के ठेले लगने से स्थल का उपयोग प्रभावित होता है। इस स्थिति को लेकर लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष  अनूप गुप्ता ने बरम बाबा स्थल की स्थिति पर चिंता जताते हुए नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ से स्थल के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस स्थान को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए ताकि  अतिक्रमण और शराबखोरी जैसी गतिविधियों पर रोक लग सके।

भारतीय बजरंग दल ने मांग की है कि बरम बाबा स्थल के चारों ओर सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाकर चबूतरे का निर्माण कराया जाए तथा स्थल का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए, दल ने दिन में ठेले लगने से होने वाले अतिक्रमण और रात में शराब पीने की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।