Friday, 18 September 2026 | 1:06 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर "आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम" के तहत गोला चेयरमैन ने प्रज्वलित किए 1100 दीये

17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' और 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर "आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम" के तहत गोला चेयरमैन ने प्रज्वलित किए 1100 दीये
मां मंगला देवी मंदिर परिसर में दीये प्रज्वलित की तस्वीर
Read in your preferred language.
पीएम के जन्मदिन पर "आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम" के तहत गुरुवार को गोला चेयरमैन ने 1100 दीये  प्रज्वलित किए।

17 सितंबर 2026 को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' और 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर गोला गोकर्णनाथ के लोकप्रिय नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मां मंगला देवी मंदिर परिसर में 1100 दीये प्रज्वलित किए। इस कार्यक्रम  में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, जिलामंत्री गणेश शंकर विजय, अधिशाषी अधिकारी एवं सभासदगण सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर दीये जलाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
आपको बता दें कि इस साल भाजपा के इस 'आशीर्वाद का दीया' अभियान के तहत पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर करोड़ों दीये जलाए गए हैं।