Wednesday, 16 September 2026 | 2:22 AM
टेक

ऐसे चुटकियों में पता लगाएं आपकी , आईडी पर कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड

भारत में एक शख्स के नाम (आईडी) पर 9 सिम कार्ड एक समय में चालू रह सकते हैं, यदि इससे अधिक नंबर आपके नाम रजिस्टर्ड हैं तो आपकी जांच हो सकती है। 2018 तक सिम कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप चाहें तो वोटर कार्ड या आधार कार्ड दोनों से सिम कार्ड ले सकते हैं। कई बार हम एक स
Share:
ऐसे चुटकियों में पता लगाएं आपकी , आईडी पर कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड
Read in your preferred language.

भारत में एक शख्स के नाम (आईडी) पर 9 सिम कार्ड एक समय में चालू रह सकते हैं, यदि इससे अधिक नंबर आपके नाम रजिस्टर्ड हैं तो आपकी जांच हो सकती है। 2018 तक सिम कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप चाहें तो वोटर कार्ड या आधार कार्ड दोनों से सिम कार्ड ले सकते हैं। कई बार हम एक से अधिक सिम कार्ड अपनी आईडी पर खरीद लेते हैं और इस्तेमाल ना होने की स्थिति में उसे भूल जाते हैं। कई बार हम अपने परिवार के सदस्यों या किसी रिश्तेदार को अपने नाम पर सिम कार्ड दे देते हैं। अब सवाल यह है कि यदि आपको यह जानना हो कि आपकी आईडी या आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं तो कैसे पता चलेगा। आइए हम बताते हैं।
दूरसंचार विभाग ने tafcop.dgtelecom.gov.in डोमेन से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल में देशभर में चालू सभी मोबाइल नंबर का डाटाबेस अपलोडेड है। इस पोर्टल के जरिए स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। यदि आपको लगता है कि आपके नाम से कोई अन्य भी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो आप इस संबंध में इसी वेबसाइट के जरिए शिकायत कर सकते हैं, हालांकि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह सुविधा फिलहाल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सर्किल के लिए ही है। खैर, आइए जानते हैं इस वेबसाइट के इस्तेमाल का तरीका सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in को अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर या किसी लैपटॉप या किसी कंप्यूटर में ओपन करें। इसके बाद अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर डालें। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालें और वैलिडेट करें।

ओटीपी वैलिडेट करने के बाद उन सभी नंबर्स की पूरी सूची आपके सामने आ जाएगी जो आपके नाम पर चालू हैं। उनमें से आप अपनी सुविधानुसार किसी नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं। उसके बाद सरकार उन नंबर की जांच करेगी जो आपके नंबर पर चल रहे हैं और जिनकी आपने शिकायत की है।

tafcop.dgtelecom.gov.in को फिलहाल कुछ ही सर्किल के लिए जारी किया गया है। जल्द ही इसे सभी सर्किल में जारी किया जाएगा। एक आईडी पर अधिकतम नौ नंबर चालू रह सकते हैं, लेकिन यदि इस पोर्टल में आपको कोई ऐसा नंबर दिख रहा है जो कि आपके नाम पर है लेकिन आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप नंबर को लेकर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद सरकार उस नंबर को ब्लॉक कर देगी।

अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g