Wednesday, 16 September 2026 | 2:10 AM
भारत

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ कार में आग लगने के बाद भयंकर हादसा, ऋषभ पंत की हालत गंभीर

स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुक्रवार तड़के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। गाड़ी की हालत देखकर रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऋषभ के सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोट आई है। पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा
Share:
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ कार में आग लगने के बाद भयंकर हादसा, ऋषभ पंत की हालत गंभीर
Read in your preferred language.

स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुक्रवार तड़के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। गाड़ी की हालत देखकर रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऋषभ के सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोट आई है। पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है। अबतक पुलिस, प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गाड़ी में क्या ऋषभ पंत के साथ और भी कोई था, इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन 108 की मदद से उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। अगर वाकई ऋषभ पंत का पैर प्रैक्चर होता तो वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। हाल ही में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। इंजर्ड चल रहे ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बेंगलुरु में रिपोर्ट करने को कहा था।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ली जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि ईलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। अधिकारियों को सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ में ये भी कहा कि अगर एयर एम्बुलेंस की जरूरत होती है तो उसका भी प्रबंध किया जाएगा बताते चलें कि ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर हैं।