Sunday, 25 October 2026 | 2:02 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: PET परीक्षा और पूर्णिमा स्नान को लेकर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) एवं पूर्णिमा स्नान के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु दिनांक 25.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जनपद में विशेष रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
Share:
फर्रुखाबाद: PET परीक्षा और पूर्णिमा स्नान को लेकर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
फतेहगढ़ पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन,

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

आगामी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) तथा पूर्णिमा स्नान के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए फतेहगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन व्यवस्था दिनांक 25.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

​रूट डायवर्जन एवं वाहनों के रोके जाने का विवरण:

  • ​कन्नौज से आने वाले वाहन: कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले सभी माल वाहनों (यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि) को गुरसहायगंज (जनपद कन्नौज) से छिबरामऊ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

  • ​छिबरामऊ मार्ग: छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को छिबरामऊ (जनपद कन्नौज) से बेबर (जनपद मैनपुरी) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

  • ​बेबर (मैनपुरी) मार्ग: बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ आने वाले समस्त माल वाहनों को बेबर में ही रोका जाएगा।

  • ​एटा बॉर्डर: जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर (जनपद एटा) पर रोका जाएगा।

  • ​शाहजहांपुर/बरेली मार्ग: जनपद शाहजहांपुर व बरेली से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर (जनपद शाहजहांपुर) में तथा जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर (जनपद शाहजहांपुर) पर रोका जाएगा।

  • ​हरदोई मार्ग: जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को रूपापुर थाना सवायजपुर (जनपद हरदोई) में रोका जाएगा।

​प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनमानस से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।