Sunday, 27 September 2026 | 11:09 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में एक दिवसीय विधिक प्रशिक्षण शिविर का अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की मौजूदगी किया गया आयोजन

फर्रुखाबाद : 27 सितंबर 2026 को फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में एक दिवसीय विधिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, फर्रुखाबाद ने जनपद के समस्त विवेचकों को गंभीर अपराधों की विवेचना से जुड़े कानूनी पहलुओं और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
Share:
फर्रुखाबाद : न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में एक दिवसीय विधिक प्रशिक्षण शिविर का अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की मौजूदगी किया गया आयोजन
पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ फर्रुखाबाद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद/ फतेहगढ़ (द दस्तक 24):

माननीय न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और गंभीर अपराधों की विवेचना को अधिक पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से रविवार, 27 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में एक विशेष विधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) फतेहगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से आए समस्त विवेचकों (जांच अधिकारियों) को कानूनी एवं विधिक पहलुओं की बारीकियों से अवगत कराया गया।

​कानूनी प्रावधानों और सावधानियों पर दिया गया जोर

प्रशिक्षण सत्र के दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ने विवेचकों को संबोधित करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों के मामलों में साक्ष्य संकलन और कानूनी प्रक्रियाओं का सही पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विवेचना के दौरान रखी जाने वाली प्रमुख सावधानियों, फॉरेंसिक साक्ष्यों के महत्व और न्यायालय में केस को मजबूती से प्रस्तुत करने के तरीकों पर प्रकाश डाला।

​जनपद के समस्त विवेचकों ने ली सक्रिय भागदारी

कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों के विवेचकों ने हिस्सा लिया और विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक एवं कानूनी चुनौतियों पर सवाल-जवाब कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। एएसपी फतेहगढ़ ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में मिली जानकारियों को धरातल पर लागू करें, जिससे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

​#Fatehgarhpolice #DaDastak24 #FarrukhabadNews