Tuesday, 15 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गोवा के 25 वर्षीय युवक विजय प्रताप जाटव पुत्र श्री बहादुर सिंह पूर्व सैनिक फर्रुखाबाद शहर से बाजार करके अपने घर लगभग 4:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान जयपुरिया स्कूल के सामने पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क प
Share:
Read in your preferred language.

थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गोवा के 25 वर्षीय युवक विजय प्रताप जाटव पुत्र श्री बहादुर सिंह पूर्व सैनिक फर्रुखाबाद शहर से बाजार करके अपने घर लगभग 4:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान जयपुरिया स्कूल के सामने पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क पर गिर गया और सर में गंभीर चोट लग गई सर मैं गंभीर चोट लग जाने के कारण युवक की मृत्यु हो गई अगर युवक हेलमेट लगाया होता तो शायद युवक को अपनी जान से हाथ ना धोना पड़ता
इस घटना की सूचना परिवारी जनों को मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया थाना इंचार्ज जेपी शर्मा को सूचना मिलते ही मौके पर अपने पुलिस टीम के साथ पहुंच गए तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया जाम लगाए लोग अधिकारियों को बुलाने और वाहन पकड़ने की मांग कर रहे थे युवक की मां राजेश्वरी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया तथा पत्नी राधा अभी अपने मायके में थी थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि युवक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया गया है तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।