Wednesday, 16 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : महिला ने अपने प्रेमी के सहयोग से पति को किया घायल

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता करम खां निवासी नागेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। नागेंद्र का थाना जहानगंज के ग्राम वरना खुर्द निवासी राधेश्याम की पुत्री आरती से विवाह हुआ है। आरती का 4 वर्ष का पुत्र प्रिंस है नागेंद्र ने आरोप लगाया कि पत्नी का चाल-चलन अच्छा नहीं है उसके
Share:
Read in your preferred language.

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता करम खां निवासी नागेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में
तहरीर दी है।
नागेंद्र का थाना जहानगंज के ग्राम वरना खुर्द निवासी राधेश्याम की पुत्री आरती से विवाह हुआ है। आरती का 4 वर्ष का पुत्र प्रिंस है नागेंद्र ने आरोप लगाया कि पत्नी का चाल-चलन अच्छा नहीं है उसके कई लोगों से नाजायज संबंध है।
वह मेरी बात नहीं मानती है पत्नी ने आज सुबह कोतवाली अलीगंज के ग्राम बझेरा निवासी पूर्व प्रेमी संजीव वर्मा पुत्र गंगाराम एवं अपनी मां राजकुमारी व पिता राधेश्याम को फोन कर बुला लिया। सभी लोगों ने लात घूसों डंडे से मेरी पिटाई की हमले में चोटे आई। नगेंद्र ने पत्नी उसके मां बाप एवं प्रेमी से जान माल का खतरा जताया है।
पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दंपत्ति का चालान कर दिया। लोगों ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा है कि जो पिटा उसी के खिलाफ कार्रवाई करना कहां का न्याय है।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह