Saturday, 31 October 2026 | 3:08 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: हुतात्मा दिवस पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान

हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 25 यूनिट रक्तदान हुआ और 25 कार्यकर्ताओं का भविष्य में रक्त उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद: हुतात्मा दिवस पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को हुतात्मा दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनेन्द्र कुमार ने किया।

शिविर में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 25 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 कार्यकर्ताओं का रक्तदान के लिए पंजीकरण भी किया गया। जरूरत पड़ने पर पंजीकृत कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रक्त प्राप्त किया जा सकेगा।

इस अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान को सामाजिक सेवा और मानव कल्याण से जोड़ने का संदेश दिया। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी, विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी विधि सिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश बॉथम, जिला सह मंत्री प्रवीण जी एवं अनुज जी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र जी, जिला कोषाध्यक्ष रूक्मंगल जी, जिला सह संयोजक रोहन मिश्रा, योगेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद जी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख राहुल जी, जिला गौरक्षा प्रमुख श्रवण दुबे, जिला बालोपासना प्रमुख विशाल जी, जिला मिलन केंद्र प्रमुख साहिल जी, फतेहगढ़ प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ जी, नगर सह संयोजक निहाल, प्रशांत एवं सिद्धांत सहित नगर में निवास करने वाले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

581906