Wednesday, 16 September 2026 | 6:04 PM
भारत

फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

08 जुलाई को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों सही पहुंचा जिसमें बीस सूत्रीय मांग पत्र पर प्रथम दौर की वार्ता तीन घंटे तक चली जिसमें नगर मजिस्ट्रेट पारूल तरार ने सभी बिंदुओं पर विस
Share:
फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया
Read in your preferred language.

08 जुलाई को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों सही पहुंचा जिसमें बीस सूत्रीय मांग पत्र पर प्रथम दौर की वार्ता तीन घंटे तक चली जिसमें नगर मजिस्ट्रेट पारूल तरार ने सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें कुछ बिंदुओं को तुरन्त हल किया गया और जो रह गई है उनको अगले 24 घंटे में हल करने का आश्वासन दिया परंतु जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने धरना प्रदर्शन को समाप्त या स्थगित करने से साफ मना कर दिया और किसानों से अपील की कि जिन किसानों के घर पर जरूरी कार्य वह घर जा सकते है और बाकी के किसान प्रत्येक ब्लॉक के हिसाब से धरना प्रदर्शन में रात्रि में रुकेंगे जिसमें सभी किसानों ने एक सुर में धरना प्रदर्शन में रात्रि में रुकने के लिए हामी भरी समाचार लिखे जाने तक किसान एसडीएम सदर कार्यालय के बरामदे में रुके थे | जिसमें जिलाध्यक्ष अजय कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी,जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद शाक्य, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा,जिला सचिव पुजारी कटियार सुग्रीव पाल , बिजनेश यादव, दिनेश सिंह, अनीस सिंह सोनू सोमवंशी,रामप्रकाश पाल,टिंकू यादव, सतीश कठेरिया, अंकेश गंगवार, प्रदीप यादव, शिवराम शाक्य,बड़े यादव अजीत सोमवंशी,रामनरेश लेखपाल,अर्पित गंगवार,अशोक शाक्य प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों सहित रुका |