Wednesday, 16 September 2026 | 7:54 PM
भारत

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाली के स्वदेश कुमार बने राजेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस विभाग में फेरबदल के क्रम में फतेहगढ़ थाने के अपराध निरीक्षक स्वदेश कुमार को राजेपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया। स्थानांतरण के बाद फतेहगढ़ थाने में विदाई समारोह का आयोजन कि
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाली के स्वदेश कुमार बने राजेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस विभाग में फेरबदल के क्रम में फतेहगढ़ थाने के अपराध निरीक्षक स्वदेश कुमार को राजेपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया।

स्थानांतरण के बाद फतेहगढ़ थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने स्वदेश कुमार और दीवान राजकुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि स्वदेश कुमार और राजकुमार का कार्यकाल ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के सभी पुलिसकर्मियों को इनसे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।

विदाई समारोह में क्राइम इंस्पेक्टर तेज सिंह, दीवान विनोद कुमार, नीरज कुमार, देवेंद्र जादौन, विपिन बिहारी, शुभम, रामसरन यादव, महिला पुलिस कर्मी कोमल, सारथी, रजनी सहित कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि दीवान राजकुमार का स्थानांतरण इटावा के लिए किया गया है। दोनों अधिकारियों को थाने के स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी और उनके आगामी कार्यकाल की सफलता की शुभकामनाएं दीं।