फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
देश के महान सपूत एवं 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31.10.2026 को जनपद फतेहगढ़ में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस लाइन और विभिन्न थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिलाई गई शपथ:

इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।

सरदार पटेल के योगदान का स्मरण:
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके राजनीतिक दूरदर्शी फैसलों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को गहनता से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि रियासतें के एकीकरण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका देश हमेशा याद रखेगा। उनके आदर्शों पर चलते हुए पुलिस बल को पूरी ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान जनपद के तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।