फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपनी दीर्घकालिक एवं निष्ठावान पुलिस सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए सेवानिवृत्त कर्मी:
समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/लाइन द्वारा निम्नलिखित सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पवित्र 'श्रीमद् भगवद् गीता' भेंट कर सम्मानित किया गया:
- उ०नि० ना०पु० श्री विनोद कुमार
- फायरमैन श्री हवलदार सिंह
- फायरमैन श्री गजेन्द्र सिंह
उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना:
इस दौरान उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे सेवाकाल के दौरान विभाग के प्रति दिए गए उनके योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भूरी-भूरी सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इन कर्मियों ने अपनी सेवा के दौरान पूरी ईमानदारी से कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। समारोह के अंत में अधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।