Wednesday, 07 October 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद अवैध आतिशबाजी निर्माण व बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 7839856742 , शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गुप्त, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,

जनपद फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24x7 CUG नंबर जारी किया है, जिस पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Share:
फर्रुखाबाद अवैध आतिशबाजी निर्माण व बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 7839856742 , शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गुप्त, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,
फर्रुखाबाद अवैध आतिशबाजी निर्माण व बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 7839856742 , शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गुप्त, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24) : आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनपद फतेहगढ़ पुलिस ने एक विशेष पहल की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखा बनाने, बेचने, रखने या उनका परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए एक समर्पित CUG नंबर 7839856742 जारी किया गया है। इस नंबर पर नागरिक अवैध आतिशबाजी से जुड़ी किसी भी गतिविधि या संदिग्ध आतिशबाज़ की शिकायत 24 घंटे में कभी भी दर्ज करा सकते हैं।

​पुलिस प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया है कि शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। "आपकी सुरक्षा - हमारी प्राथमिकता" के संकल्प के साथ फतेहगढ़ पुलिस ने सभी नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नियमों का पालन करने तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।