Wednesday, 07 October 2026 | 4:29 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी, निभापुर एवं पवारा का किया गया निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी, निभापुर एवं पवारा का निरीक्षण किया गया।
Share:
जौनपुर :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी, निभापुर एवं पवारा का किया गया निरीक्षण
जौनपुर :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी, निभापुर एवं पवारा का किया गया निरीक्षण
Read in your preferred language.
जौनपुर :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी, निभापुर एवं पवारा का निरीक्षण किया गया।

        निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी में वार्ड बॉय, स्वीपर तथा होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र अनुपस्थित पाए गए, अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए।

     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निभापुर में डॉ. स्वाति केसरवानी उपस्थित पाई गईं तथा उनके द्वारा ओपीडी का कार्य किया जा रहा था। चिकित्सालय में सभी आवश्यक औषधियां उपलब्ध पाई गईं तथा साफ-सफाई संतोषजनक रही। निरीक्षण के दौरान तकिया गंदा पाया गया, जिसे तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए।

       प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवारा में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए तथा चिकित्साधिकारी द्वारा ओपीडी का कार्य किया जा रहा था। चिकित्सालय में सभी आवश्यक औषधियां उपलब्ध पाई गईं। औषधियों की उपलब्धता एवं आपूर्ति हेतु डीवीडीएमएस पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया कि यदि कोई औषधि उपलब्ध नहीं है तो उसे ड्रग वेयरहाउस से प्राप्त कर चिकित्सालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।