Tuesday, 15 September 2026 | 11:50 PM
भारत

फर्रुखाबाद:एन सी सी ग्रुप कमांडर ने एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद,बुधवार 16 मार्च 2023 को 12 यूपी व 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल रोमिल शर्मा एवम कर्नल सत्येंद्र दहिया की अगुवाई में एन सी सी ग्रुप हेड क्वार्टर अलीगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सर्वजीत सिंह भोगाल (वी एस एम) ने फतेहगढ़ स्थित दोनों एन सी सी बटालियन का निरीक्ष
Share:
फर्रुखाबाद:एन सी सी ग्रुप कमांडर ने एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,बुधवार 16 मार्च 2023 को 12 यूपी व 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल रोमिल शर्मा एवम कर्नल सत्येंद्र दहिया की अगुवाई में एन सी सी ग्रुप हेड क्वार्टर अलीगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सर्वजीत सिंह भोगाल (वी एस एम) ने फतेहगढ़ स्थित दोनों एन सी सी बटालियन का निरीक्षण किया।जिसमें उन्होंने क्लोदिंग,शस्त्र, सिम्युलेटर,ट्रेनिंग ब्रांच आफिस का निरीक्षण किया।इस अवसर पर बटालियन के सूबेदार मुकेश कुमार को उनके लेफ्टिनेंट के पद पर प्रमोशन होने पर रैंक लगाकर सम्मानित किया। साथ ही ग्रुप कमांडर द्वारा सभी एएनओ सहित समस्त स्टाफ को इस वर्ष बेहतर परिणाम के लिए बधाई देकर उत्साहवर्धन किया ।प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया उनके द्वारा बताया गया की आने वाले समय में ऐसे एनसीसी कैडेट्स को तैयार करना है जो कल्चरल या विशेष योग्यता वाले छात्र रहे हों।साथ ही देश की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग में सभी गुण सिखाने के लिए निर्देशित किया, जिससे संकटकाल तथा विशेष परिस्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर 12यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के मेजर केके सिंह, कैप्टन संदीप माधव, बलविंदर सिंह लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर, अवनीश चौहान, अवधेश खोजी ,राजू अहिरवार फर्स्ट अफसर सतीश यादव, थर्ड अफसर अचल पाल,सी टी ओ डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, सूबेदार मेजर हरकेश सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार,कमलेश, भीम सिंह , रंजीत सिंह, हवलदार विनोद कुमार, ढोलाराम, राजनारायण आदि तथा 4यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के सूबेदार मेजर एल बी तमांग व कर्मवीर सिंह, सूबेदार नरेंद्र, लेफ्टिनेंट दिव्या, सिल्की, दीपावली, सीटीओ अनुपमा, प्रतिभा, बीएचएम महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।