Wednesday, 16 September 2026 | 8:21 PM
भारत

फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 विभागों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज मेला श्री रामनगरिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। यह प्रदर्शनी दिनांक 03 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। बै
Share:
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 विभागों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज मेला श्री रामनगरिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। यह प्रदर्शनी दिनांक 03 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकास प्रदर्शनी में जो भी विभाग अपना स्टॉल लगाएगा, वह बिना पूर्व अनुमति के स्टॉल खाली नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ मेले के साथ ही 03 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि विकास प्रदर्शनी में कुल 30 विभागों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोग योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक हो सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।