Wednesday, 16 September 2026 | 9:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पिथूपुर महदिया के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2026 ब्लॉक बड़पुर की ग्राम पंचायत पिथूपुर महदिया में आज प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मिड डे मील, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्राथमिक विद्याल
Share:
फर्रुखाबाद:पिथूपुर महदिया के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2026 ब्लॉक बड़पुर की ग्राम पंचायत पिथूपुर महदिया में आज प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मिड डे मील, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मिड डे मील योजना के तहत बच्चों के लिए बनाए गए भोजन को बच्चों के साथ बैठकर खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान दाल कुछ पतली पाई गई। वहीं ग्राम प्रधान के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को फल का वितरण भी कराया गया।

निरीक्षण में सामने आया कि पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण विद्यालय का समरसेबल संचालित नहीं हो पा रहा है। इसके चलते शौचालयों की सफाई प्रभावित होने के साथ ही पानी की टंकियों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था समुचित पाई गई और सभी अध्यापक उपस्थित मिले।

इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र भवन में रंगाई-पुताई एवं मरम्मत की आवश्यकता पाई गई। परिसर में झाड़ियां होने के कारण साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र में अभी ब्लैक बोर्ड स्थापित नहीं किया गया है, जबकि अन्य उपकरण सक्रिय पाए गए।

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए पृथक शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। इसके कारण बच्चों को सड़क पार कर प्राथमिक विद्यालय में जाना पड़ता है। इस व्यवस्था को देखते हुए आवश्यक सुधार किए जाने की जरूरत बताई गई।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं विद्यालय में विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण से वार्ता कर शीघ्र समस्या का समाधान कराने को कहा गया।

अधिकारियों ने विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।